4 मई को अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी थी टक्कर
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में 4 मई को सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की 12 मई को दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृत युवक के मामा लक्ष्मण कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गइ। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
मृतक की पहचान अंबेडकर नगर निवासी दशरथ के रूप में हुई है। वह 4 मई को बाइक सवार होकर जा रहा था। मृत युवक के मामा लक्ष्मण कुमार ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-9 से फिरोजपुर गांधी कॉलोनी की ओर जाते समय उनका भांजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया था। 12 मई की देर रात करीब 2.30 बजे उपचार उपचार के दौरान मौत हो गई।
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
- नरेश, एसआई व जांच अधिकारी, सेक्टर-9 थाना।