फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: चोरी हुई बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। आकेड़ा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में नगीना के मढ़ी गांव निवासी मुनफेद पुत्र नूरदीन को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि मुनफेद चोरी की मोटरसाइकिल लेकर बडकली की तरफ से नूंह जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर करीब 15 मिनट बाद मोटरसाइकिल को रोका, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच में मोटरसाइकिल के कागजात नहीं मिले और नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
साइबर सेल की मदद से पता चला कि मोटरसाइकिल नंबर एचआर 27 एफ 3993 थाना सैक्टर-58 बल्लभगढ़ में दर्ज मुकदमे के अनुसार 10 सितंबर 2024 को चोरी हुई थी। जांच अधिकारी रोहताश कुमार ने बताया कि मुनफेद के खिलाफ चोरी की मोटरसाइकिल रखने का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें