नगीना। थाना क्षेत्र के नगीना रोड पर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसका पैर टूट गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राहुल पुत्र राम सिंह निवासी नगीना ने शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई गाड़ी चलाते हैं। बुधवार देर रात गाड़ी खड़ी कर घर लौटते समय जब वे इस्लामिया मदरसा नगीना के पास पहुंचे तो ई-रिक्शा ने उसके भाई को टक्कर मार दी। जांच में पता चला कि ई-रिक्शा चालक का नाम रुजदार निवासी फखरपुर खोरी है। जांच अधिकारी दयाकिशन ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।