फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: गंगवानी में नालियों की सफाई का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की जगी उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। पिनगवां खंड के गंगवानी गांव में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। संबंधित विभाग ने गांव में नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। यह कदम अमर उजाला में 29 सितंबर को प्रकाशित खबर के बाद उठाया गया है।



ग्रामीण लंबे समय से जलभराव और गंदगी से परेशान थे। गांव की कई गलियों में गंदा पानी जमा हो जाता था। घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर फैलकर आवागमन बाधित करता था। गंदगी और दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लगातार इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे। अमर उजाला ने 29 सितंबर को गांव की बदहाल जल निकासी व्यवस्था को उजागर किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने समस्या पर ध्यान दिया। अब सफाई कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद है। गंगवानी गांव में नालियों की नियमित सफाई नहीं होती थी। इस कारण कई गलियों में गंदा पानी जमा रहता था। गंदगी और दुर्गंध से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा था। ग्रामीण इस समस्या के समाधान के लिए लगातार गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






सफाई कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए। इससे भविष्य में दोबारा जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी। ग्रामीणों ने विभाग से सफाई कार्य को जल्द पूरा करने की अपील की है। साथ ही पानी की निकासी का स्थायी समाधान करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें