फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: 15 दिन से पानी की आपूर्ति ठप, झबला मोहल्ले के लोग परेशान

Mon, 15 Sep 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। शहर के झबला मोहल्ला में पिछले करीब 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। पानी न मिलने के कारण मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 1500 से 2000 रुपये में पानी का टैंकर मंगाकर मोहल्ले के लोग पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी सप्लाई की व्यवस्था ठीक कराने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाती।15 दिनों में थोड़ी देर के लिए सप्लाई छोड़ी जाती है उसके बाद फिर महीने भर सप्लाई बंद रहती है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन में बसे झबला मोहल्ले में 300 से अधिक की आबादी निवास करती है। जिसके लिए पानी की सप्लाई प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में बने बूस्टर से की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब बूस्टर बनाया गया था तो इसमें सिर्फ तीन लाइन थीं। अब इसमें 11 लाइनों को जोड़ दिया गया है। जिससे पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई है।



झबला मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति बाधित होने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। टीम भेजकर समस्या की जानकारी जुटाई जाएगी। ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था सुचारु रूप से शुरू करवाई जाएगी। जल्द पानी की व्यवस्था करवाई जाएगी। -सुरेंद्र सरोहा, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन



बीते 15 दिनों से पानी की सप्लाई न मिलने के कारण मोहल्ले में हाहाकार मचा हुआ है। जनता विभाग के द्वारा की जाने वाली पेयजल आपूर्ति पर ही निर्भर है। क्योंकि शहर में भूमिगत जलस्रोत खारा है। -रजत जैन, समाजसेवी
-

अमीर लोग तो खरीद कर पानी पी लेते हैं लेकिन गरीब लोगों के लिए जीने मरने का सवाल बना हुआ है। सरकार व प्रशासन को जन समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। -हरीश शर्मा, ग्रामीण
-

विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मोहल्ले के लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बूस्टर में जो अधिक लाइनों को जोड़ा गया है उनको हटाया जाए जिससे अपनी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। -सचिन जैन, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें