नूंह। जयसिंहपुर गांव के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चालान व व्हीकल चेकिंग ड्यूटी के दौरान पुलिस ने नो-पार्किंग जोन में खड़े एक टाटा ट्रक को पकड़ा। ट्रक दिल्ली से अलवर की ओर जा रहा था और सड़क पर खड़े होने से राहगीरों को जान-माल का खतरा हो रहा था। चालक की पहचान मुबारीक पुत्र जान मोहम्मद, निवासी फिरोजपुर नमक, थाना सदर नूंह के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि आगे की जांच जारी है। संवाद