फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: गांव गुर्जर नंगला में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा के अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय साकरस द्वारा गांव गुर्जर नंगला में एक पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. अजय वर्मा, पशु चिकित्सक, राजकीय पशु चिकित्सालय साकरस द्वारा आयोजित किया गया, जो विभाग के उप निदेशक डॉ. विरेंद्र सेहरावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा बीमार पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त पशुओं को कृमिनाशक दवाइयां दी गईं और पशुपालकों को पशुओं के संतुलित पोषण, स्वच्छता, रोगों से बचाव एवं समय पर उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डॉ. अजय वर्मा ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं तथा विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाना तथा पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें