फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह सड़क हादसा: अड़बर गांव के पास बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर सहित मां और दादी की मौत

Mon, 22 Dec 2025 07:35 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह

सार

नूंह-होडल रोड पर अड़बर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने ओवरटेक के दौरान मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर, उसकी मां और दादी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह-होडल रोड पर अड़बर गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किशोर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो ने एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार किशोर, उसकी मां और दादी सड़क पर दूर जा गिरे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन



मृतकों के परिजनों ने बताया कि सोमवार को गांव अड़बर निवासी साकिब (15 वर्ष) पुत्र इस्माईल मोटरसाइकिल पर अपनी मां निजरबी (45 वर्ष) और दादी आसीनी (72 वर्ष) को लेकर नूंह से गांव अड़बर लौट रहा था। जब वे नूंह-होडल रोड पर अड़बर गांव के पास न्यारा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, तभी होडल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए सामने से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग टक्कर के बाद काफी दूर तक सड़क पर उछलते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और नूंह सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों ने भारी मन से अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


नूंह सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बोलेरो के नंबर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें