नूंह-होडल रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किशोर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर के बाद वाहन को छोड़ कर चालक फरार। मृतकों की पहचान गांव अडबर निवासी साकिप (15), आसीनी (लगभग 70-72 वर्ष) और निजरबी (45) के रूप में हुई है। तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं ।