नूंह। आटा गांव से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए है। पीडित योगेश तंवर ने शिकायत दर्ज में बताया कि उनकी पत्नी और दो बच्चे अचानक घर से बिना बताए लापता हो गए हैं। 23 मार्च को सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी कैलाश वती (51), बेटा लिश्यांत तंवर (20) और बेटी संजना (24) घर से निकल गए, जिसके बाद से अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हुलिये के अनुसार कैलाश वती की लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच और शरीर पतला है। संजना का रंग हल्का सांवला, चेहरा लंबा और कद करीब 5 फीट 3 इंच है। वहीं लिश्यांत का रंग सांवला, हल्की मूंछ और लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच बताई गई है। पुलिस से जल्द तलाश की गुहार लगाई है। जांच अधिकारी विनोद का कहना है कि केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।