फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: प्लॉट पर कब्जे के विवाद में मारपीट, छीनाझपटी का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। शहर थाना क्षेत्र में एक निजी प्लॉट पर कब्जा करने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि प्लॉट पर अवैध रूप से खनन के पत्थर डालकर कब्जा करने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर महिलाओं सहित परिवार के कई सदस्यों के साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस शिकायत पर जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता नय्युम निवासी बाईपास तावडू ने बताया कि उन्होंने 10 जुलाई को कुछ लोगों के खिलाफ निजी प्लॉट पर अवैध खनन के पत्थर डालने और कब्जे का प्रयास करने संबंधी शिकायत दी थी। 12 जुलाई को इसी मामले में थाना तावडू बुलाया गया था। आरोप है कि थाने से वापस घर पहुंचने पर संबंधित पक्ष के लोग उनके प्लॉट पर मौजूद मिले और कब्जे का प्रयास कर रहे थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने घटनास्थल का वीडियो बनानी शुरू किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने परिचितों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद कई लोग वाहन में सवार होकर मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों तथा अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके एक भाई का हाथ टूट गया तथा अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें पहुंचीं। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए, जिनमें घटना के वीडियो मौजूद थे। इसके अलावा पत्नी से भी छीनाझपटी की गई। पीड़ित ने तावडू शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है तो वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तावडू शहर थाना प्रभारी चंद्रभान का कहना है की शिकायत मिल गई है। अभी शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ जारी है। जांच के दौरान जो तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें