फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: चोरी की पिकअप लेकर गांव जा रहा था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। घासेड़ा-अडबर बाईपास पर गांव सलंबा के नजदीक पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दिल्ली से चोरी हुई टमाटरों से भरी पिकअप गाड़ी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के डीग जिले के गांव काबान का बास निवासी राहुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान घासेड़ा की तरफ से आ रही पिकअप को रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी वापस मोड़ने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। गाड़ी के कागजात मांगने पर वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 12 नवंबर की रात दिल्ली के बिंदापुर इलाके से पिकअप चोरी की थी और उसे लेकर अपने गांव जा रहा था। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें