तावडू। अपराध जांच शाखा तावडू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 1 किलो 752 ग्राम गांजा बरामद किया गया। हालांकि, आरोपी गुरनावट मौके से भागने में कामयाब हो गया। सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 20 जुलाई की रात की है। सीआईए टीम तावडू क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें एक सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि इसूप निवासी गुरनावट गांजे की खरीद-फरोख्त करता है। वह अपने घर के बाहर खड़े होकर ग्राहकों को गांजा बेच रहा है। पुलिस टीम तुरंत आरोपी के घर के निकट पहुंची। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखते ही आरोपी गुरनावट हाथ में ली गांजे की पॉलिथीन को घर के दरवाजे के पास फेंक दिया और मौके से भाग गया। पुलिस ने नियमानुसार बरामद पॉलिथीन की जांच की, जिसमें गांजा पाया गया।