फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: पुन्हाना के सुनहेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरी, हजारों रुपये का सामान गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। सुनहेड़ा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया, जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। स्वास्थ्यकर्मी राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को चोरों ने केंद्र का मुख्य दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। चोर पंखे, इन्वर्टर, बिजली के तार, रजिस्टर, कूलर की मोटर और आरओ मशीन ले गए। चोरी का पता शनिवार 19 जुलाई को सुबह स्वास्थ्य कर्मचारियों के पहुंचने पर चला। बिछोर थाना पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सरकारी संस्थान लगातार चोरों के निशाने पर हैं। सरकारी स्कूल में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश में दो बार चोरी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस जांच कागजी कार्रवाई तक सीमित है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें