फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: सीसीटीवी और ड्रोन से की जाएगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। श्रावण मास के पहले सोमवार 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर नूंह पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को पलवल टी-पॉइंट, अड़बर चौक, जोगीपुर रोड, तिरंगा पार्क, खेड़ला मोड़, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज मोड़ और नल्हरेश्वर मंदिर सहित कई स्थानों की ड्रोन से मैपिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें