फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: पीस कमेटी की बैठक में यात्रा को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। लघु सचिवालय नूंह में जिला उपायुक्त अखिल पिलानी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने आगामी 3 अगस्त को प्रस्तावित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अपने सुझाव दिए। वक्ताओं ने कहा कि मेवात क्षेत्र की 36 बिरादरी का आपसी भाईचारा सदियों पुराना है और यह पूरे देश के लिए मिसाल रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जलाभिषेक यात्रा का मेवात की 36 बिरादरी की ओर से भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। बैठक में प्रशासन और पुलिस ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें