फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आज फिरोजपुर झिरका में

Mon, 15 Sep 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का सोमवार को आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने दी।
विज्ञापन

जिला प्रमुख ने बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेशभर से अल्पसंख्यक समाज के हजारों लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अल्पसंख्यक समाज के लिए नई योजनाएं लागू कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाभकारी योजनाएं समाज को आगे बढ़ाने के लिए चलाई जा रही हैं। कार्यशाला के दौरान इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
जान मोहम्मद ने यह भी बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मेवात जिले में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसमें समाज सेवा और विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि 15 सितंबर को अधिक से अधिक कार्यकर्ता और लोग कार्यशाला में पहुंचे और अल्पसंख्यक मोर्चा की गतिविधियों से जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन और जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें