फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बनी अनैतिक गतिविधियों का अड्डा

Mon, 15 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर के बीसरू रोड स्थित खंडहर घोषित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन गई है। दो साल पहले नगर पालिका द्वारा खाली कराए गए और सील किए गए कमरों पर अब असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रहने वाले लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने एसडीएम पुन्हाना और सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जर्जर हालत में इमारतें, खतरे की घंटी
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लगभग 35 वर्ष पुराने कमरों को चार साल पहले खंडहर घोषित किया गया था। दीवारें और लेंटर जर्जर हैं और कभी भी गिर सकते हैं। नगर पालिका प्रशासन ने दो साल पहले इन कमरों को खाली कर ताले लगाए थे, लेकिन असामाजिक तत्वों ने इन्हें तोड़कर कब्जा कर लिया।

स्कूलों के पास सुरक्षा संकट
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन कमरों में अवैध रूप से रह रही कुछ महिलाएं अनैतिक कार्यों में संलिप्त हैं। कॉलोनी के पास मेवात मॉडल कल्चरल स्कूल और कस्तूरबा गांधी स्कूल हैं, जिससे छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद प्रशासन निष्क्रिय
वार्ड-1 से पार्षद प्रतिनिधि उस्मान, मुस्ताक खान एडवोकेट, ताहिर हुसैन, तौसिफ बीसरू, रशीद अहमद एडवोकेट, समीउल्लाह नंबरदार, फारूक हसन एडवोकेट, इरफान खान सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन को शिकायत दी है। उन्होंने एसडीएम से लेकर सीएम पोर्टल तक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों ने मांग की है कि कॉलोनी को तुरंत खाली कराया जाए और अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
वर्जन
स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है तो इस संदर्भ में जल्द ही उच्च अधिकारियों से निर्देश प्राप्त होते ही कार्रवाई की जाएगी। जर्जर कमरे कभी भी गिर सकते हैं जिसके कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। -साहिल धनखड, नगरपालिका सचिव पुन्हाना ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें