फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: नूंह में बीएलओ व अधिकारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत बुधवार को राजकीय कॉलेज सालाहेड़ी के सभागार में विधानसभा क्षेत्र नूंह के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, अतिरिक्त सहायक पंजीयन अधिकारी एवं सहायक पंजीयन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम एवं पंजीयन अधिकारी कुंवर आदित्य विक्रम ने की।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची के सत्यापन, नोटिस जारी करने, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा अभिलेखों के रखरखाव की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को घर-घर जाकर गंभीरता और निष्पक्षता से सत्यापन करने, प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल कराने तथा अपात्र प्रविष्टियों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें