फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: हुड़दंग और स्टंट करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी-निकाह और रील बनाने के लिए हुड़ंदग करने वालों के खिलाफ पुलिस चालएगी विशेष अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में शादी-विवाह के दौरान बरातों में बढ़ती हुड़दंगबाजी और खतरनाक स्टंट पर अब नूंह पुलिस सख्ति से कार्रवाई करेगी। नूंह पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि गाड़ियों की छत पर बैठकर चलना, स्टंट करना, पटाखे चलाना या सार्वजनिक शांति भंग करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करते हुए चालान, प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ वाहनों की जब्ती तक की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शादी-बारात में थार जैसी इत्यादि गाड़ियों की छत पर चढ़कर हुड़दंग करने, मोटरसाइकिलों से स्टंट करने और अन्य जानलेवा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि कई बार युवा सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट दिखाते हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है और अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं। अब नूंह पुलिस ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट पर भी नजर रखेगी और वीडियो या फोटो में दिखने वाले वाहन नंबर के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शादी समारोहों में मर्यादा और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है यदि कोई भी व्यक्ति नियमों की अनदेखी करता है, तो उसे सीधे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है, ऐसे में लोगों से अपील है कि वे शादी-निकाह जैसे शुभ अवसरों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें