फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। स्वामिका के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक कर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस वैक्सीन के लाभों के बारे में बताया गया। डॉ. देवेंद्र जाखड़ ने बताया कि एचपीवी कैंसर वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की बीच की आयु की छात्राओं को लगाई जा रही है। कैंसर वैक्सीन लगवाने के लिए बेटियों के आधार कार्ड और अभिभावकों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना आवश्यक है। गांव स्वामिका के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 14 वर्ष की कई छात्राओ को वैक्सीन लगाई गई। बाजार में एचपीवी कैंसर वैक्सीन लगभग 10 से 12 हजार रुपये में उपलब्ध होती है जिसको स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें