फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर लाठी मार-मार ले ली पापा की जान: पांच महीने समसुद्दीन के पीछे पड़ी रही पुलिस, लगातार बदल रहा था लोकेशन

Mon, 30 Mar 2026 05:44 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका

सार

घटना के बाद आरोपी पुलिस के डर से फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदलकर छिपता फिर रहा था। अब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
हत्यारोपी बेटा समसुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने एक चर्चित हत्या के मामले में सफलता हासिल की है। करीब पांच महीने पहले अपने ही पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

पिता के सिर पर मारी थी लाठी
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार बीते साल अक्तूबर माह में पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी पुत्र समसुद्दीन निवासी महुं थाना सदर फिरोजपुर झिरका ने गुस्से में आकर अपने पिता के सिर पर लाठी से वार कर दिया था। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी। 

लगातार बदलता रहा ठिकाना
घटना के बाद आरोपी पुलिस के डर से फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदलकर छिपता फिर रहा था। अब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बिना किसी दबाव के अपना जुर्म कबूल कर लिया और घटना से जुड़े सभी हालात पुलिस को विस्तार से बता दिए। 
विज्ञापन

लाठी की तलाश में पुलिस
पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लाठी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें