फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: मेवात कैडर के चयनित जेबीटी शिक्षकों को मिली अस्थायी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल आवंटन तक बीईओ कार्यालयों में देनी होगी हाजिरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने मेवात कैडर में चयनित अध्यापकों को प्रोविजनल (अस्थायी) नियुक्ति प्रदान कर दी है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) नूंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी नव नियुक्त शिक्षकों को स्कूल आवंटन होने तक संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में नियमित रूप से हाजिरी देने के निर्देश दिए हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को 27 जुलाई 2026 से अपने निर्धारित बीईओ कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक विभाग द्वारा उन्हें स्थायी रूप से विद्यालय आवंटित नहीं कर दिए जाते।
विज्ञापन

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए आवश्यकता के अनुसार इन शिक्षकों को प्रतिदिन उन सरकारी विद्यालयों में भेजा जाएगा, जहां शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इससे शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में पढ़ाई बाधित नहीं होगी और विद्यार्थियों को नियमित शिक्षण कार्य का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियुक्त शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा विद्यालयों की आवश्यकता के अनुसार उनकी ड्यूटी लगाकर शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित कराएं।

सीरियल नंबर के अनुसार हाजिरी का स्थान

1 से 300 : पुनहाना खंड

301 से 600 : फिरोजपुर झिरका खंड

601 से 799 : नगीना खंड

800 से 1000 : तावडू खंड

1001 से 1179 : नूंह खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें