फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच बना शैतान: राशन कार्ड ठीक कराने आई महिला संग गजेंद्र ने किया गंदा काम, अन्न के लिए महिला ने गंवाई अस्मत

Tue, 13 Oct 2026 06:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

वायरल ऑडियो और महिला की शिकायत से जुड़े मामले की जांच हथीन डीएसपी रतनदीप बाली के नेतृत्व वाली एसआईटी करेगी। टीम में इंस्पेक्टर प्रवीण और महिला सब इंस्पेक्टर रेशमा शामिल हैं।
 
विज्ञापन
सरपंच ने साथी संग किया महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राशन कार्ड ठीक कराने के बहाने महिला से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करने और रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने एक सरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में वायरल हुए कथित आपत्तिजनक ऑडियो की जांच के लिए एसपी दीप्ति गर्ग ने एसआईटी गठित की है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

'गजेंद्र ने किया मेरे संग गंदा काम'
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में राशन कार्ड ठीक कराने के सिलसिले में वह सरपंच देवी के संपर्क में आई थी। आरोप है कि सरपंच अपने साथी गजेंद्र के साथ उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद अश्लील वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा।

रिकॉर्डिंग मिटाने के नाम पर की दरिंदगी
शिकायत के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले सरपंच अपने एक अन्य साथी रवि भारद्वाज के साथ होडल पहुंचा और पुरानी रिकॉर्डिंग मिटाने का झांसा देकर उसे उजीना ड्रेन के पास एक होटल में ले गया। वहां भी जबरदस्ती करने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि हाल ही में उसकी रिकॉर्डिंग से छेड़छाड़ कर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया।
विज्ञापन

एसआईटी गठित
उधर, वायरल ऑडियो और महिला की शिकायत से जुड़े मामले की जांच हथीन डीएसपी रतनदीप बाली के नेतृत्व वाली एसआईटी करेगी। टीम में इंस्पेक्टर प्रवीण और महिला सब इंस्पेक्टर रेशमा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें