फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: सरकार की अनदेखी से सफाई कर्मचारी नाराज, हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों पर नहीं बनी बात, सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना।
अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। नगर पालिका कार्यालय में हडताल के दौरान प्रदर्शन कर रहे धर्मवीर प्रधान, अनिल चन्ना, राकेश, राजेश, राजकुमार, शांति, केला, शकुंतला और भोती सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही। कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में रैंकिंग के अनुसार 12 हजार और नौ हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देना, बेगार प्रथा को बंद करना और छंटनी किए गए कर्मचारियों को वापस काम पर लेना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों और समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगों को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई कार्य प्रभावित होने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शनः- नगर पालिका कार्यालय में हडताल के दौरान प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें