फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: रात 10 बजे के बाद खुली दुकानों पर पुलिस की सख्ती, दुकानदारों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। कस्बे में रात 10 बजे के बाद दुकानें खुली रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने देर रात अभियान चलाया। पुलिस ने निर्धारित समय के बाद बड़कली चौक पर खुली दुकानों को बंद कराया और दुकानदारों को भविष्य में समय सीमा का पालन करने की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए एक दुकानदार का तराजू पुलिस अपने साथ ले गई, हालांकि बाद में चेतावनी देकर उसे वापस कर दिया गया।

स्थानीय दुकानदार वाहिद ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पुलिस उनकी दुकान पर पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उनका तराजू अपने साथ ले गई। इसके बाद वह थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रात 10 बजे के बाद दुकान नहीं खोलने की हिदायत दी और करीब आधे घंटे बाद तराजू वापस कर दिया। घटना के बाद बाजार में अन्य दुकानदारों के बीच भी चर्चा का माहौल बना रहा। उधर, थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बाजार में रात 10 बजे के बाद दुकानें खुली नहीं रखने के लिए पिछले करीब दो महीने से लगातार व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है। कई बार समझाने के बावजूद कुछ दुकानदार निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खोल रहे हैं, जिसके चलते पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने दुकानदारों के तराजू जब्त किए जाने की बात से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य किसी का सामान जब्त करना नहीं, बल्कि शासन के निर्देशों का पालन कराना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है। भविष्य में भी रात 10 बजे के बाद दुकानें खुली मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें