केएमपी एक्सप्रेसवे पर थाना मोहम्मदपुर अहीर इलाके में सुबह करीब 5:30 बजे सीआईए के पीछा करने पर गलत दिशा में भाग रही अर्टिगा गाड़ी की गौयला गांव के पास बोलेरो कैंपर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसे में पल्ला निवासी मुस्तफा की मौत हो गई, जबकि अखलाक, आसिफ और इकबाल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक पशु जीवित मिला और एक की मौत हुई। वहीं घायल आसिफ ने पुलिस की थ्योरी को गलत बताते हुए गौ रक्षा दल की टीम पर घेरकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।