फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: तिरंगे के रंग में रंगा नूंह, 1500 विद्यार्थियों ने निकाली भव्य साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को नूंह में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का जोश देखने को मिला। लघु सचिवालय परिसर से तिरंगा साइकिल रैली एवं पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए करीब 1500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन और अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने तिरंगा झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया।

तिरंगे से सजी साइकिलें रैली का विशेष आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आमजन को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अपने परिवार और समाज के लोगों को भी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर एसडीएम कुंवर आदित्य विक्रम, नगराधीश अप्रितम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

फोटो- तिरंगा यात्रा की फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें