फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: घर से लापता हुई युवती, छिपाकर रखने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। उपमंडल के जमालगढ़ गांव से एक युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने पुन्हाना सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर गांव के कुछ लोगों पर उसकी बहन को अज्ञात स्थान पर छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है और उसके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
जमालगढ़ निवासी समीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने बताया कि 20 जुलाई को उसकी बहन जानिस्ता बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पूछताछ की गई, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी बहन को अज्ञात स्थान पर छिपाकर रखा हुआ है। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और युवती को बरामद करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुन्हाना सदर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है। फिलहाल उसके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। युवती के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें