फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: नूंह शहर का होगा विकास, चार बड़ी परियोजनाओं को मिली सरकार की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
60 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियाम, स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स और नप के लिए नए भवन का होगा निर्माण
विज्ञापन

शहर के विकास व सौंदर्यीकरण में मील का पत्थर साबित होंगी सभी परियोजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे नूंह जिला मुख्यालय की बहुत जल्द कायापलट होने वाली है। मुख्यमंत्री की ओर से नगर परिषद की चार महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई है। इन परियोजनाओं पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसकी प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, जिला प्रशासन ने इनकी टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है, जिसके जल्द पूरा होने के बाद परियोजनाओं पर कार्य शुरु हो जाएगा।

20 वर्ष पूर्व नूंह को जिला बनाया गया था लेकिन यहां पर जिला मुख्यालय पर मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं भी जिलावासियों को उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। वहीं, शहर के साैंद्रर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान नहीं दिया गया। करीब एक वर्ष पूर्व नगरपरिषद द्वारा शहर के लिए चार प्रमुख परियोजनाओं की योजना तैयार की गई, जो अब धरातल पर उतरती दिख रही है। नगर परिषद की योजना के तहत एक भव्य ऑडिटोरियम, स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद को नया भवन और शहर का सौद्रर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

भव्य ऑडिटोरियम:
जिला मुख्यालय पर बड़ी बैठक करने या कोई वर्कशॉप व इंडोर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक ऑडिटोरियम तक नहीं है। कई बार इसके लिए मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम का इस्तेमाल किया जाता है। इन परियोजनाओं में पुराने सिविल लाइन रोड पर स्थित पुरानी तहसील परिसर में 20.93 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य ऑडिटोरियम एवं म्यूजियम कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।

स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स:
इंडोर खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए पलवल टी-प्वाइंट के पास मेवात मॉडल स्कूल से लगती जमीन पर 12.52 करोड़ रुपये से एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इससे युवाओं को खेल सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा और जिले की प्रतिभा यही पर फुलेगी फलेगी।

नगर परिषद को मिलेगा नया भवन:
लंबे समय से जर्जर भवन में और उसके बाद एक हॉल में चल रही नगरपरिषद को बहुत जल्द नया व भव्य भवन मिलेगा। इसमें न केवल अधिकारी व कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान होगा बल्कि शहरवासियों की सुविधा को भी ध्यान में रखा जाएगा। नगरपालिका भवन का निर्माण 1 फरवरी 1995 को पूरा हुआ था। करीब 31 वर्ष पूर्व बना यह भवन अब न केवल जर्जर हो चुका है बल्कि नीचा होने के कारण इसमें जलभराव की भी समस्या बन जाती है। इससे परेशान होकर कुछ समय पहले कार्यालय परिसर में बनाए गए एक हॉल में कार्यालय को शिफ्ट कर दिया गया। जिसमें न केवल अधिकारी व कर्मचारियों के लिए बैठने का पर्याप्त स्थान नहीं है बल्कि कार्यालय का रिकार्ड भी सुरक्षित नहीं है। मौजूदा भवन के पास ही 16.54 करोड़ रुपये की लागत से नई इमारत का निर्माण किया जाएगा।

शहर का होगा सौंदर्यीकरण: शहर के बीच से गुजर रहा एनएच-248ए बिना रेलिंग व फूलदार पौधे तथा इस पर पड़ने वाले प्रमुख अडबर चौक के सौंदर्यीकरण का पलवल टी-पॉइंट से झंडा चौक तक सेंट्रल वर्ज (डिवाइडर) के तहत कार्य होगा। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से शहर की सुंदरता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

शहर के विकास को लेकर सरकार व जिला प्रशासन काफी गंभीर है। नगरपरिषद ने जो परियोजनाएं तैयार कर प्रशासन के सामने रखी थी, वे अब पूरी होने वाली है, जिनसे नूंह शहर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। - संजय मनोचा, चेयरमैन नगरपरिषद, नूंह।
विज्ञापन


सभी परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही इनके क्रियान्वयन का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। ये सभी परियोजनाएं नूंह शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी। अखिल पिलानी, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें