फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति की नई तारीख जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की तिथियों में संशोधन किया है। अब मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर को होगा। आयोग ने यह निर्णय उन पात्र नागरिकों को राहत देने के लिए लिया है, जो पहले निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर सके थे। उपायुक्त ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज और घोषणा-पत्र के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें