फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: सफाई के लिए नगर पालिका ने कसी कमर, चेयरमैन ने दिए सख्त निर्देश

Mon, 01 Sep 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। बरसात में जलभराव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। चेयरमैन मनीष जैन ने सोमवार को नगरपालिका कार्यालय में अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों की बैठक लेकर साफ निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि सफाई नियमित और समय पर हो, नालियों की सफाई, कूड़ा उठाव और जलभराव की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाए। अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे लगातार निगरानी करें और शिकायत का तुरंत समाधान करें।
बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं और बताया कि नालियों की सफाई न होने से पानी भरने की दिक्कत होती है। चेयरमैन और पार्षदों ने लोगों से भी अपील की कि शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें