फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: मुलथान के किसान को नहीं मिली भूमि, अधिकारियों पर लीपापोती का आरोप

Mon, 15 Sep 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। खंड के गांव मुलथान निवासी किसान इशाक की 9 मरला भूमि अभी तक पंचायत विभाग से नहीं लौटाई गई है। सिविल कोर्ट पहले ही किसान के हक में फैसला सुना चुका है बावजूद इसके संबंधित अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मामले को टालने में लगे हैं।
विज्ञापन

किसान इशाक का कहना है कि उसने वर्षों से अपनी जमीन के लिए संघर्ष किया है और न्यायालय के आदेश के बाद उसे उम्मीद थी कि अब उसे न्याय मिलेगा। लेकिन विभाग और स्थानीय प्रशासन के गैर जिम्मेदार रवैये के कारण वह अभी तक जमीन प्राप्त नहीं कर पाया। इशाक का आरोप है कि अधिकारी जानबूझकर मामले को लटका रहे हैं और लीपापोती कर रहे हैं।
किसान ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते जमीन वापस नहीं मिली तो वह बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद जमीन नहीं मिलने से आमजन का न्यायपालिका पर भरोसा कमजोर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि कोर्ट के आदेश को तुरंत लागू किया जाए और किसान को उसका हक दिलाया जाए। फिलहाल, पंचायत विभाग और स्थानीय अधिकारियों की चुप्पी ने किसान की परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें