फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: निपुण हरियाणा मिशन के 1,125 विद्यार्थियों की माताएं लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। जिले में निपुण हरियाणा मिशन के तहत चयनित 1,125 विद्यार्थियों की माताएं भी योजना का लाभ लेने की पात्र हैं और वे मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि योजना के अनुसार उन महिलाओं को भी पात्रता दी गई है, जिनके बच्चों ने सरकारी विद्यालयों में कक्षा दूसरी, तीसरी और चौथी में निपुण हरियाणा मिशन के तहत आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) के निर्धारित मानक हासिल किए हैं। इसके अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताएं भी पात्र हैं। लाभ के लिए परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक होना आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला नूंह में कक्षा दूसरी से चौथी तक कुल 1,125 विद्यार्थियों को निपुण घोषित किया गया है। इनमें कक्षा दूसरी के 524, कक्षा तीसरी के 289 तथा कक्षा चौथी के 312 विद्यार्थी शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की माताएं योजना के तहत आवेदन कर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि निपुण हरियाणा मिशन बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय दक्षता विकसित करने की प्रभावी पहल है। उन्होंने शिक्षा विभाग, शिक्षकों और विद्यालयों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्यों की दिशा में लगातार प्रगति हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें