फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: बदमाशों ने ऑटो सवार युवती से मोबाइल छीना

Wed, 10 Sep 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। सदर थाना क्षेत्र में ऑटो में सवार संजना निवासी गांव सूंध से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने मोबाइल और नकदी छीन ली। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संजना ने पुलिस को बताया कि वह नूंह अदालत में एक वकील के पास असिस्टेंट के रूप में कार्यरत है। सोमवार सुबह तावड़ू बस स्टैंड से एक ऑटो से अदालत जा रही थी। नौ बजे के करीब जैसे ही ऑटो गांव सिलखो से पहले के रास्ते पर पहुंचा तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भाग गए। संजना ने बताया कि उसके मोबाइल फोन के कवर में 4,500 रुपये नकद भी रखे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें