फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: तावड़ू में पांच करोड़ 95 लाख की लागत से उठेगा डोर-टू-डोर कूड़ा

Wed, 10 Sep 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। शहर में गंदगी और कूड़े की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण योजना का टेंडर मंजूर किया है। राज्य शहरी विकास मंत्रालय ने पांच करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से सजक कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को अगले पांच वर्षों के लिए यह कार्य सौंपा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता राशिद हुसैन ने बताया कि तीन महीने पहले भेजे गए टेंडर प्रस्ताव को अब मंजूरी मिल गई है। इसके तहत शहर से कूड़ा एकत्र कर तावडू बाईपास के पास नगर पालिका की डेढ़ एकड़ जमीन पर बने अस्थायी डंपिंग स्टेशन तक ले जाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहले अस्थायी रूप से 25 वाहनों और कर्मचारियों के जरिए कूड़ा उठाया जाता था, जिसमें कई कमियां थीं। नई व्यवस्था लागू होने पर कूड़ा संग्रहण व्यवस्थित होगा। टेंडर में निर्धारित शर्तों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और नगर पालिका समय-समय पर निगरानी करेगी।
विज्ञापन

हालांकि कूड़े के अंतिम निस्तारण की प्रक्रिया अभी स्पष्ट नहीं है। शहर में बुराका पचगांव रोड, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने तथा अन्य हिस्सों में कूड़े के ढेर की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की थी और शहरी विकास मंत्री विपुल गोयल के समक्ष भी मुद्दा उठाया गया था।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह योजना जल्द शुरू होगी और इससे तावडू शहर को गंदगी और कूड़े की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें