फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, केस दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। उपमंडल के गांव नैवाना में झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम से बदसलूकी, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना चार दिन पुरानी है। डीएसपी के संज्ञान में आने के बाद आरोपी पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एसपीओ ओमबीर ने शिकायत में बताया कि नैवाना से महिला सहरूना पत्नी अकबर ने झगड़े की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर उसने पड़ोसी सराफत पुत्र बिनयामीन पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। जब पुलिस ने सराफत से पूछताछ की कोशिश की तो उसने ओमबीर सिंह और इंचार्ज भाग सिंह से गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने सराफत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें