फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: सोशल मीडिया से शुरू हुई मेवात की मुहिम बनी जन आंदोलन, पंजाब तक पहुंची राहत सामग्री

Sat, 06 Sep 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बाद मेवात से शुरू हुआ छोटा-सा प्रयास अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। सोशल मीडिया से उठी यह मुहिम जिले की हर गली-मोहल्ले और गांव तक पहुंच गई है। लोग न केवल दान कर रहे हैं बल्कि राहत सामग्री अपने हाथों से पैक कर पंजाब भेजने में भी लगे हुए हैं। मेवातियों की इस सेवा भावना को देखकर पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने आभार जताते हुए इसे भाईचारे और इंसानियत की मिसाल बताया है।
विज्ञापन

दर्जनों ट्रक पहुंच चुके पंजाब
पिछले कुछ दिनों में जिले से दर्जनभर से अधिक ट्रक राहत सामग्री लेकर पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच चुके हैं। इससे कई गुना सामग्री अब भी विभिन्न केंद्रों पर एकत्रित है। इनमें अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर, बच्चों के लिए दूध पाउडर, दवाइयां और नकदी शामिल हैं। इस अभियान की शुरुआत कुछ समाजसेवियों की अपील से हुई थी, जिसे युवाओं ने हाथोंहाथ लिया। अब हाल यह है कि हर घर से कुछ न कुछ सहयोग मिल रहा है। बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे तक सामान उठाकर गांवों की कमेटियों को दे रहे हैं।

युवाओं की टोली पहुंच रही घर-घर
शहर के वरिष्ठ समाजसेवी रशीद एडवोकेट ने बताया कि सामग्री एकत्रित करने के बाद जिले के युवाओं की टीमें पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर राहत बांट रही हैं। उनका कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


मस्जिदों से हुआ दान का एलान
जुमे की नमाज के बाद जिले की मस्जिदों में इमामों ने अपील की और बड़ी संख्या में लोगों ने अनाज, कपड़े और नकदी दान किया। मस्जिदों से जुटाई गई यह सामग्री भी जल्द ही बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी।

महिलाओं और बच्चों की भागीदारी
इस मुहिम में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी भी भावुक कर देने वाली है। महिलाएं घर से बर्तन, बिस्तर और कपड़े पैक कर रही हैं जबकि बच्चे अपने गुल्लक तक खोलकर पैसे दान कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह सिर्फ मदद का अभियान नहीं बल्कि मानवता की सेवा का जीता-जागता उदाहरण है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- सिर पर बर्तन में भरकर अनाज लेकर आती बच्ची व बुजुर्ग महिला, केंद्र पर एकत्रित भारी मात्रा में बिस्तर व बर्तन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें