फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: गोरवाल मोहल्ले में जलभराव से 1300 लोग परेशान, जल निकासी की मांग तेज

Sat, 06 Sep 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। खंड के बलई गांव स्थित गोरवाल मोहल्ला भारी जलभराव से जूझ रहा है। बरसाती पानी निकलने की कोई व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। करीब 1300 की आबादी वाला यह मोहल्ला कई दिनों से पानी में डूबा हुआ है। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अन्य हिस्सों में तो विभाग ने करीब चार पंप सेट लगवाकर पानी की निकासी शुरू कर दी है लेकिन गोरवाल मोहल्ले को नजरअंदाज कर दिया गया है।
कई बार विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने जल्द से जल्द पंप सेट लगवाकर जल निकासी की मांग की है ताकि बीमारियों और हादसों का खतरा टाला जा सके।
विज्ञापन



मुख्य रास्ता बना दलदल
गोरवाल मोहल्ले का यह रास्ता कब्रिस्तान, मस्जिद, ईदगाह और जंगल को जोड़ता है। बरसाती पानी भरने से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले लोगों को भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण हादसों का खतरा और बढ़ गया है।


सड़क पर जलभराव की समस्या से बड़ी परेशानी हो रही है। सड़क पर फैली गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द ही अधिक पंप सेट की व्यवस्था करानी चाहिए। जुनैद, पंचायत समिति सदस्य
-

सड़क पर गंदा पानी जमा होने के कारण बच्चों को भी स्कूल आने-जाने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पैदल चलना दुश्वार है। -अकरम, ग्रामीण
-

जलभराव होने के कारण मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले लोगों के कपड़े गंदे हो जाते हैं और सड़क में बने गड्ढे में गिरने का खतरा बना रहता है। सलाउद्दीन, ग्रामीण


अतिरिक्त पंप सेट लगाकर पानी निकाला जा सकता है। विभाग को जल्द से जल्द संज्ञान लेकर जल निकासी की व्यवस्था करवानी चाहिए अन्यथा हालात और खराब हो जाएंगे। -हामिद खान, ग्रामीण


गांव में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए पंप सेट लगाए हुए हैं। जिनके जरिये पानी को पास में बहने वाले नाले में डाला जा रहा है। गोरवाल मोहल्ले के बारे में जानकारी नहीं थी लेकिन वहां पर भी पंप सेट लगवाकर पानी की निकासी जल्द करवाई जाएगी। -लक्ष्मी नारायण, एसडीएम, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें