फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजी लेकर भागा मामा: जीजा के भाई के घर रह रहा था आरोपी, लड़की से हुई दोस्ती; सोशल मीडिया पर कर रहा ऐसी हरकत

Tue, 23 Jun 2026 09:25 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना (नूंह)

सार

एक मामा अपनी नाबालिग भांजी को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई। आरोपी सोशल मीडिया पर तस्वीरें डाल रहा है, जिससे परिजन नाराज हैं।
विज्ञापन
भांजी को लेकर भागा मामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह के बिछोर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपनी ही नाबालिग भांजी को लेकर मामा के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं आरोपी युवक सोशल मीडिया पर लड़की के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहा है, जिससे परिजनों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जेवर निवासी विवेक पुत्र भूरे 19 जून की शाम करीब छह बजे अपनी 15 वर्षीय नाबालिग भांजी को साथ लेकर फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि विवेक उनके भाई का साला है और पिछले करीब एक वर्ष से उनके घर पर रह रहा था। वह पास के एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता था। इसी दौरान वह उनकी बेटी के संपर्क में आ गया और दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। इसी बीच विवेक कथित रूप से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रात में जब परिवार की आंख खुली तो दोनों घर से गायब मिले। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने बिछौर थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक लगातार इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है। परिवार ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें