फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: जलभराव से लोगों का जीना दुश्वार, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Wed, 03 Sep 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। लगातार हो रही रिमझिम बरसात ने कस्बे के वार्ड नंबर पांच के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बस्ती में पानी इतना भर गया है कि बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे और मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वाले नमाजियों तथा बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी ज्यादा जमा होने से हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत जल निकासी के प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन

जाफर हुसैन ने बताया कि बरसात का पानी घरों तक पहुंचने लगा है। महिलाएं पशुओं के लिए चारा तक नहीं ला पा रही हैं। अगर जल्द जल निकासी नहीं हुई तो पानी घरों में घुस सकता है। जैसे-जैसे पानी बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों में डर का माहौल भी गहराता जा रहा है।
ग्रामीण जाफर हुसैन, हाजी सद्दीक, मोहम्मद उस्मान और इमरान ने कहा कि कई दिनों से लगातार रिमझिम बरसात हो रही है। पानी भरने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। मार्केट जाने के लिए लोगों को बरसाती पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन जल निकासी के दावे तो करता है, लेकिन अब तक वार्ड नंबर पांच में कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने बताया कि बरसात के मौसम में जलभराव से निपटने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नगीना के वार्ड नंबर पांच में पानी भरने का मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौके पर टीम भेजकर जल्द ही जल निकासी की उचित व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें