फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: तावड़ू में जमीनों के दाम आसमान पर, कब्जे के मामले में बढ़होत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- कारोबारियों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग, तहसील रिपोर्ट में पीड़ित ही निकला जमीन का मालिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। उपमंडल में जमीनों के दाम आसमान छूने के साथ ही जमीनों पर अवैध कब्जे के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पहले मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र में भूमि विवादों के मामले सामने आए थे, वहीं अब तावड़ू सदर थाना क्षेत्र के गांव सुनारी का मामला सुर्खियों में है।
जानकारी के अनुसार गांव सुनारी में एक वरिष्ठ समाजसेवी की करोड़ों रुपये की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया। आरोप है कि जब पीड़ित ने सामाजिक तौर पर पंचायत कर कब्जा छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने गांव सुनारी की ग्राम पंचायत के सरपंच सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच के दौरान तहसील प्रशासन से दस्तावेज हासिल किए हैं, जिसमें साफ तौर पर पीड़ित को ही जमीन का मालिक बताया गया है। इसके अलावा जिन लोगों पर कब्जा करने का आरोप है, उनका पंचायती जमीन पर भी अवैध निर्माण बताया गया है, जो वर्तमान सरपंच के नजदीकी हैं और कब्जे के मुकदमे में सरपंच भी नामजद आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि तावड़ू उपमंडल के गांव बिस्सर अकबरपुर, बेरी, सहसोला सहित कई क्षेत्रों में जमीन विवाद के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही गांव बिस्सर अकबरपुर में भी एक वरिष्ठ कारोबारी की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया था, जिसमें डीएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले तावड़ू शहर में भी दिनदहाड़े प्लॉट पर कब्जा करने के मामले सामने आए थे, जिनमें रेवाड़ी रोड पर खाटू श्याम मंदिर के नजदीक और पटेल नगर के मामले शामिल हैं। कुछ मामलों में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। जमीन कारोबारियों ने पुलिस से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें