पिनगवां। पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव गंगवानी निवासी अकरम को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेवाड़ी जिले के कसौला थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले में वांछित था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अकरम पुत्र हारुन निवासी गांव गंगवानी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए सीआईए धारूहेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। संवाद