फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: खेतों में भरे पानी से खरीफ की फसल बर्बाद होने के कगार पर

Tue, 09 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। पुन्हाना खंड के गांव लहरवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान सहित अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खेतों से पानी की निकासी के लिए नालियां बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव निवासी इरशाद खान, शोराब मिस्त्री, जबहरूदीन, इरफान, ताहिर, अलीजान, अय्यूब, फरहान, अब्बास आदि ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया है। इससे धान, ज्वार और बाजरे की फसलें खराब हो रही हैं और पैदावार पर संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं की गई तो फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

________________
ग्रामीणों की ओर से जलभराव की शिकायत मिली थी जिसके बाद ग्राम सचिव को जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए गांव में भेजा गया है। जल्द ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पानी की निकासी का इंतजाम किया जाएगा। -पूजा शर्मा, बीडीपीओ, पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें