फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: लंबित म्यूटेशन मामलों के निपटान के निर्देश दिए

Wed, 10 Sep 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तहसीलों में लंबित म्यूटेशन और दाखिल-खारिज संबंधी मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। उन्होंने जिले में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित करीब 189 गांवों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने, जनता से संवाद स्थापित करने और भूमि संबंधी शिकायतों, नामांतरण, पुन: सर्वेक्षण तथा न्यायालयों में लंबित मामलों को निर्धारित समयसीमा में निपटाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें