फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: पुन्हाना में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी, छापेमारी से पहले दुकानें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर में कथित तौर पर धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब की बिक्री को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। युवा वर्ग पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए एक युवा समाजसेवी ने सीएम विंडो पर शिकायत भेजकर इस कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है। शिकायत पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को जिला एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन कार्रवाई के दौरान करीब दर्जन भर दुकानों के बंद मिलने से पूरी कार्रवाई को लेकर कई सवाल सामने आए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि टीम के पहुंचने से पहले ही संबंधित दुकानदार दुकानें बंद कर वहां से चले गए थे। इससे छापेमारी की सूचना लीक होने की आशंका जताई जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शहर में कथित तौर पर कुछ बड़े शराब विक्रेता मोटरसाइकिलों के माध्यम से गली-मोहल्लों में शराब की सप्लाई करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें