पुन्हाना। जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रविवार को पुन्हाना स्थित महावीर अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। महावीर अस्पताल और अपना ब्लड सेंटर, पलवल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। उक्त जानकारी अस्प्ताल के संचालक डॉ. महेश कुमार जैन ने दी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और आमजन से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है। संवाद