फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: होडल-नूंह-पटौदी रोड बनेगा फोरलेन, खर्च होंगे 616 करोड़

Wed, 17 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिलेवासियों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से जिस सड़क चौड़ीकरण की मांग उठ रही थी, अब उस पर सरकार ने मुहर लगा दी है। होडल से नूंह होते हुए तावडू और पटौदी को जोड़ने वाली 71 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने का फैसला किया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। इस परियोजना पर 616 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे न केवल हरियाणा-राजस्थान व यूपी के कई जिले आपस में जुड़ेंगे बल्कि इन जिलों का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चढ़ना-उतरना भी आसान होगा ।
विज्ञापन

लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग, हरियाणा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
बता दें कि यह सड़क होडल-नूंह-तावडू-बिलासपुर- पटौदी तक बनेगी। इसके बनने से नूंह जिले की कनेक्टिविटी सीधे झज्जर, रोहतक, होडल, पलवल, फरीदाबाद, तावडू, मानेसर, भिवाड़ी और रेवाड़ी के अलावा यूपी के कोसी, मथुरा जैसे जिलों से जुड़ेगी। यहां आना-जाना सुगम होगा। अब से पहले इस सड़क पर दुर्घटनाएं अधिक होती रही है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे इसी सड़क को उजीना के पास से क्रास कर रहा है। उजीना में एक्सप्रेस वे पर उतने के लिए रास्ता बन चुका है, चढ़ने के लिए और बनेगा, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उद्योगों को मिलेगी गति :
सबसे खास बात यह है कि यह सड़क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को भी जोड़ती है। सड़क चौड़ी होने के बाद लोगों को एक्सप्रेसवे पर चढ़ना-उतरना बेहद आसान होगा। इससे न केवल यात्रा समय घटेगा बल्कि औद्योगिक और कारोबारी गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। यहीं पर नूंह जिले में पहले से ही पेप्सीको और कैन पैक जैसी बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं। सड़क चौड़ीकरण के बाद बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से और भी उद्योग यहां निवेश कर सकते हैं। स्थानीय कारोबारियों का मानना है कि फोरलेन सड़क बनने से क्षेत्र में उद्योगों को मजबूती मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जिले का आर्थिक विकास तेज होगा।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं :
किसी क्षेत्र विकास के लिए कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है। सड़क फोरलेन होगी तो निश्चित तौर पर यहां आवागमन और विकास बढ़ेगा। इस सड़क पर वाहनों का भार अधिक था, जो अब बट जाएगा। -विष्णु सिंगला, नूंह
:::::
सड़क विकास का आधार है, इस सड़क को चौड़ा करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी, सरकार ने इस मांग को मान लिया है। इससे कई जिलों व राज्यों को फायदा होगा। -अरुण सिंह, उजीना
:::::::::
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक आसान पहुंच होने से यहां नई कंपनियां आ सकती हैं। इससे नूंह जिले को उद्योग और रोजगार का नया हब बनाने में मदद मिलेगी। कई नामचीन कंपनी उजीना के पास चल रही हैं तो नया आइएमटी भी मेवात में विकसित हो रहा है। इससे बड़ा फायदा होगा।
-आरपी खटाना, अध्यक्ष, मेवात चेंबर ऑफ कॉमर्स
-
सड़क को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। सड़क के फोरलेन बनने से क्षेत्र को बढ़ा फायदा होगा। 616 करोड़ रुपये इस पर लागत आएगी। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद जल्द इस पर काम शुरू किया जाएगा। यह हरियाणा-यूपी के साथ कई जिलों व दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। -प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता, सड़क एवं लोक निर्माण विभाग, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें