फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: मोहम्मदपुर अहिर में अवैध आरओ प्लांट पर उड़नदस्ते ने मारा छापा, सील के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण विभाग की अनुमति और सिंचाई विभाग से स्वीकृति न लेने पर थमाया नोटिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। सोमवार को मोहम्मदपुर अहिर गांव में प्रशासन की अनुमति के बिना संचालित एक आरओ प्लांट पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारा। जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित आरओ प्लांट के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण विभाग की अनुमति थी और न ही सिंचाई विभाग की कोई स्वीकृति ली गई थी। उड़नदस्ते की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की, जिसमें नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने प्लांट संचालक को नोटिस जारी करते हुए सीलबंदी किए जाने के निर्देश दिए है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण विभाग, सिंचाई विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। मौके पर सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। संबंधित विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह आरओ प्लांट पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इस प्रकार के कई अन्य आरओ प्लांट क्षेत्र में बिना अनुमति के चल रहे हैं। पूर्व में भी इन पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन अवैध संचालन पर प्रभावी रूप से रोक नहीं लग सकी। प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में क्षेत्र में संचालित सभी आरओ प्लांटों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर सिंचाई विभाग से मोहित वर्मा, प्रदूषण नियंत्रण विभाग से नीरज यादव प्रदूषण, बिजली विभाग से सुशील जेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें