फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: तीन गोवंश व दो वाहन बरामद. दो गो-तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिला पुलिस द्वारा गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन गोवंश को मुक्त करवाया और दो वाहनों की बरामदगी की। फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार एक मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू और प्रकाश चंद वर्मा निवासी दौसा राजस्थान हुई है। इनके कब्जे से 1 गोवंश, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दूसरे मामले में आरोपियों की पकड़ा नहीं जा सका, लेकिन दो गोवंश व वाहन बरामद किया। जिला नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें